October 22, 2026

Gadchiroli News Network

“The Voice of Gadchiroli. The Eyes on the World.”

“डकैती एवं लूटमार के मामले में पप्पू गुप्ता साथीदारों सहित गिरफ्तार”

“कोरची पुलिस की अवैध कारोबारों में मिलीभगत की पोल खोलने वाले पप्पू गुप्ता को डकैती के मामले में पुलिस ने हिरासत में लिया”

कोरची; (प्रतिनिधि); ३१ अगस्त: कोरची तहसील में चल रहे अवैध कारोबारों की वीडियो बनाकर मीडिया प्रतिनिधि एवं समाज मध्य पर वायरल करने वाले पप्पू गुप्ता को कोरची पुलिस ने डकैती , लूटमार के मामले में गिरफ्तार किया है।

कोरची पुलिस द्वारा जारी विज्ञप्ति में दी गई जानकारी के अनुसार कुरखेड़ा के रहने वाले दो व्यक्ति छत्तीसगढ़ में वराह कारोबार का माल पहुंचाकर लौट रहे थे इसी बीच पप्पू गुप्ता और उसके साथियों ने उन्हें रास्ते में रोककर उनके पास की नगद राशि एवं गाड़ी की चाबी छीन ली एवं उनको बुरी तरह से पीटा इसके बाद पीड़ित घटनास्थल से मौका देखते हुए भागने में कामयाब हो गए। कोरची पुलिस स्टेशन पहुंचकर इन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दिए। पीड़ित शिकायत करता द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर कोरची पुलिसने मौका स्थल पर पहुंच कर जांच शुरू की।

घटनास्थल पर जमा लोगों द्वारा जांच के लिए पहुंची पुलिस को बताया गया कि पप्पू गुप्ता एवं उनके साथियों ने यह मारपीट एवं लूटमार की है जिसके बाद कोर्ची पुलिस में पप्पू गुप्ता एवं ९ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया. घटना की गंभीरता को देखते हुए नागपुर क्राईम ब्रांच की मदद से गडचिरोली पुलिस ने आरोपियों में से दो लोगों को नागपुर से गिरफ्तार किया, पप्पू गुप्ता एवं गणेश्वर सिन्हा का समावेश है।

घटना की जांच कर रही कोरची पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी कर उन्हें न्यायालय में पेश किया था जिसके बाद इन्हें 4 दिन की पुलिस हिरासत में न्यायालय ने भेजने की जानकारी है।

About The Author

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.
error: Content is protected !!