September 6, 2026

Gadchiroli News Network

“The Voice of Gadchiroli. The Eyes on the World.”

“बीती रात गुरनोली में जंगली हाथियोंने उत्पाद मचाया; बड़े पैमाने पर धान खेती का नुकसान”

कुरखेडा:, लोस, ७ सितंबर: तहसील से सटे गुरनोली ग्राम पंचायत परिसर में देर रात खेतों में पहुंचे हाथियों के झुंड ने बड़े पैमाने पर धान फसल को नुकसान पहुंचा है जिससे यहां के 15 से 20 किसानों का बड़े पैमाने पर नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक जिले में घूम रहे हैं हाथियों के झुंड ने अपना मोर्चा अब कुरखेड़ा तहसील के गुरनौली क्षेत्र में बढ़ाया है। यहां पर धान की खड़ी फसल को पैरों तले रौंद ते हुए बड़े पैमाने पर नुकसान किया है। तकरीबन 23 की संख्या में हाथियों के झुंड ने यहां के खेतों में पहुंचकर खड़ी फसल को खाना शुरू कर दिया , जिसके बाद रास्ते में पड़ी किसानो की कृषि उपयोगी सामग्री जिसमें प्लास्टिक पाइप का बड़े पैमाने पर नुकसान इन हाथियों के झुंड ने किया है। हाथियों के खेत पर प्रवेश करने से खेत में बनाई गई मिट्टी की मेढे बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। अमुमन इस दौर में धान की बुवाई की गई फसल अंकुरित होने के कगार पर थी। क्षेत्र के किसानों की साल भर की उपजीविका इसी धान फसल पर निर्भर करती है। बड़ी मुश्किल से सींची धान फसल को इस तरीके से हाथियों के पैरोतले मसले जाने का मलाल सभी किसानों के चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा है।
वन विभाग की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए इस क्षेत्र में सुबह से ही नुकसान का जायजा लेने के लिए गुरनोल के खेतों में पहुंच गई है। किसान के हुए नुकसान और अनुदान के लिए किसानों से जमीन संबंधी दस्तावेज की पूर्ति करने की सूचना भी वन विभाग ने दी है। किसानों को हुए नुकसान की भरपाई जल्द से जल्द किए जाने की मांग यहां के किसान नेता राजू बारई ने की है।

About The Author

You may have missed

error: Content is protected !!