October 22, 2026

Gadchiroli News Network

“The Voice of Gadchiroli. The Eyes on the World.”

बहनोंने कुरखेडा पुलिस भाईयों को राखिया बांधी

कुरखेडा, २० अगस्त  : भाई – बहन के प्यार को बढ़ाने वाले त्योहार रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों ने 19 अगस्त सोमवार को शाम 5:00 बजे पुलिस स्टेशन कुरखेडा पहुंच पुलिस अधिकारियों को राखी बांधी और उनसे सुरक्षा की गारंटी ली.

थाने में  आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों ने पारंपरिक तरीके से महिला बहनों को अक्षवंत एवं तिलक लगाकर बड़े हर्षोल्लास के साथ उन्हें राखी बांधी और क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखते हुए महिलाओं की सुरक्षा की गारंटी ली। इस समय थानेदार महेंद्र वाघ प्रमुख रूप से उपस्थित थे. शहर जिला उपाध्यक्ष रूपाली कावले , जिला सचिव शीतल लांजेवार , संयुक्त सचिव रंजू मेश्राम, शोभा दहिकर, रेखा रामटेके, कीर्ति बागमारे, शोभा दहिकर, वचला कसारे, पुष्पा सोराटे, संगीता मडावी, आशा जांभुलकर और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी उपस्थित थे।

About The Author

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.
error: Content is protected !!